Apple iPhone 16 पर मिल रही है सबसे बड़ी छूट! प्राइस देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Mar 15, 2026


Apple फैंस के लिए अच्छी खबर है। Apple ‘iPhone 16’ अब भारत में पहले से कहीं ज्यादा सस्ती कीमत पर उपलब्ध है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के चलते फोन की प्राइस में भारी गिरावट आई है। प्रीमियम बजट में लॉन्च हुए इस फोन को आप लगभग ₹60,000 में खरीद सकते है।  

iPhone 16′ की कीमत में भारी गिरावट

iPhone 16 भारत में ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब रिटेलर्स की भारी छूट के बाद इसकी बेस प्राइस काफी कम हो गई है। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 128GB वेरिएंट सिर्फ ₹64,900 में अवेलेबल है। यह लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी कम है।

बैंक ऑफर के साथ ‘iPhone 16’ की किफायती डील

इसके अलावा, अगर आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फोन और भी सस्ता हो जाएगा। इसका मतलब है कि इसे आप करीब ₹60,900 या उससे भी कम में ले सकते हैं। जिससे आप करीब ₹19,000 बचा सकते हैं। ऐसे में आप भी नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एकदम परफेक्ट मौका है। 

‘iPhone 16’ पर मिल रहे ये खास बैंक ऑफर्स

Apple iPhone 16 पर कई बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। इन ऑफर्स से फोन की ऑरिजिनल प्राइस और भी कम हो जाएगी। उदाहरण के लिए, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर करीब ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। जिसके बाद फोन की कीमत करीब ₹60,900 रह जाती है। 

कुछ प्लेटफॉर्म पर चुनिंदा कार्ड्स पर 7.5% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Yes Bank, HSBC और Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। वहीं कुछ खास ऑफर्स में IDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹7,500 तक की छूट मिल सकती है।

इसके अलावा, ‘Reliance Digital’ और ‘Vijay Sales’ जैसे रिटेल स्टोर्स EMI ऑफर और एडिशनल कैशबैक भी दे रहे हैं। इससे किस्तों में फोन खरीदना और भी आसान होगा।

कम कीमत के साथ दमदार फीचर्स

‘iPhone 16’ कम कीमत होने के बावजूद, एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन है। यह Apple के लेटेस्ट A18 चिपसेट के साथ आता है। यह चिप गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बहुत स्मूथ बनाती है। वहीं, फोन में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स भी दिए गए हैं।

डिस्प्ले और शानदार कैमरा क्वालिटी

फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1-इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। जिसे शार्प विज़ुअल्स और बेहतर कलर क्वालिटी के लिए डिज़ाइन किया गया है।। फोटोग्राफी के लिए बैक साइड में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिए गए हैं। वही सामने की तरफ 12MP का कैमरा मौजूद है।

iPhone 16 खरीदने का एक बड़ा फायदा इसका सॉफ्टवेयर है। इसे आने वाले कई सालों तक Apple के iOS अपडेट्स मिलते रहेंगे। इससे आपका फोन ‘अप-टू-डेट रहेगा’ और आपको नए-नए फीचर्स मिलते रहेंगे।

आखिर क्यों सस्ता हुआ iPhone 16?

iPhone 16 की कीमत में यह कटौती कई वजहों से हुई है। सबसे बड़ी वजह मार्केट में बढ़ रहा कम्पटीशन और सीजनल ऑफर्स हैं। जब नए iPhone मॉडल लॉन्च होते हैं, तो रिटेलर्स पुराने मॉडल पर कई तरह के ऑफर्स निकालते हैं। इस समय आईफोन 16 कम कीमत में सबसे बेहतरीन फोन है। यही वजह है कि ‘आईफोन 16’ बजट और परफॉर्मेंस दोनों में नंबर 1 है।

60-Words Summary:

Apple फैंस के लिए बड़ी खबर है। Apple iPhone 16 अब भारत में काफी सस्ती कीमत पर मिल रहा है। लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹79,900 थी। अब डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के बाद यह करीब ₹60,000 में मिल सकता है। इसमें पावरफुल चिप, बेहतर कैमरा और OLED डिस्प्ले मिलता है। कम कीमत के कारण यह डील बायर्स के लिए काफी आकर्षक बन गई है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 527 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online