AI से बढ़ सकता है बड़ा खतरा! Anthropic के को-फाउंडर ने Biological Weapons पर जताई चिंता


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Feb 01, 2026


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। दुनिया की टॉप AI कंपनी एंथ्रोपिक के CEO, डारियो अमोदेई ने AI को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि AI बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अगर समय रहते इस पर कंट्रोल नहीं किया गया, तो नतीजे गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में AI की मदद से बायोलॉजिकल हथियार बनाना बहुत आसान हो सकता है।

हथियार बनाने में मदद कर सकता है AI

CEO और को फाउंडर अमोदेई ने अपने आर्टिकल्स और बयानों के जरिए इस रिस्क को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि बड़े लैंग्वेज मॉडल के पास पहले से जरूरी जानकारी हो सकती है। या वे जल्द ही यह जानकारी सीख सकते हैं। यह तकनीक किसी को भी हथियार बनाने की प्रक्रिया के बारे में गाइड कर सकती है। उनका कहना है कि यह खतरा अब सिर्फ थ्योरी तक सीमित नहीं है। AI के प्रैक्टिकल दुरुपयोग के नतीजे बेहद गंभीर हो सकते हैं।

सतर्क रहना क्यों है जरूरी?

AI सिस्टम तेज़ी से पावरफुल हो रहे हैं। इनका इस्तेमाल अब बायोटेक्नोलॉजी और मेडिसिन जैसे क्षेत्रों में भी बढ़ रहा है। जैसे-जैसे मॉडल बेहतर होंगे, रिस्क भी बढ़ेगा। यह एक बेहद चिंताजनक स्थिति है। अब एक्सपर्ट्स और आम लोगों के बीच तकनीक को समझने का फर्क लगभग खत्म होता जा रहा है। ऐसे में नॉन-टेक्निकल लोग भी AI की मदद से खतरनाक इन्फॉर्मेशन हासिल कर सकते हैं। 

AI के फायदे और बढ़ते खतरे

इन बढ़ते खतरों के बीच AI के फायदों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं। यह  न केवल साइंटिफिक रिसर्च को तेज करता है। बल्कि हेल्थकेयर इंडस्ट्री के लिए काफी मददगार है। लेकिन हर कहानी के दो पहलू होते हैं। जहां एक ओर AI आज लगभग हर सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वहीं यही टूल्स गलत इरादों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते है ।

इस बीच अगर हम AI की क्षमता के साथ सुरक्षा नहीं बढ़ाएंगे, तो रिस्क बढ़ सकता है। AI का गलत इस्तेमाल बायोलॉजिकल रिस्क, साइबर शोषण जैसी न जानें कितनी ही समस्याओं को जन्म दे सकता है।

सरकार और इंडस्ट्री को उठाने होंगे सख्त कदम

अमोदेई की चेतावनी ने एक बार फिर AI को लेकर बहस शुरू कर दी है। रिसर्चर्स और पॉलिसी मेकर्स के बीच चिंता हैं। ऐसे में सरकार और टेक कंपनियों को तुरंत सख्त कदम उठाने होंगे। इसमें टेक्निकल सुरक्षा और एथिकल फ्रेमवर्क की जरूरत है। इस सभी का उद्देश्य यह सुनश्चित करना है कि AI का गलत या खतरनाक इस्तेमाल न हो। इस बीच, अमेरिका और कई देशों ने AI गवर्नेंस, एक्सपोर्ट कंट्रोल और सेफ्टी स्टैंडर्ड पर बातचीत शुरू कर दी है। 

Summary:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ी चेतावनी सामने आई है। एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने गंभीर खतरे बताए हैं। उनका कहना है कि AI तेजी से शक्तिशाली हो रहा है। इसका गलत इस्तेमाल बायोलॉजिकल वेपन बनाने में हो सकता है। AI के लिए तकनीकी सुरक्षा और एथिकल फ्रेमवर्क जरूरी हैं। सरकार और टेक कंपनियों को इस संबंध में सख्त नियम लागू करने होंगे।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 479 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online