‘Air India’ से हवाई सफर अब महंगा होने वाला है। दरअसल एयरलाइन ने 12 मार्च, 2026 से सभी डोमेस्टिक फ्लाइट टिकटों पर ₹399 का फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। एयर इंडिया के अनुसार, 12 मार्च 2026 से बुक किए जाने वाले हर घरेलू फ्लाइट टिकट पर ₹399 का एडिशनल फ़्यूल सरचार्ज देना होगा। इसके साथ ही यह फीस SAARC देशों के बीच चलने वाली फ्लाइट पर भी लागू होगी।
बता दें की Air India ने यह फैसला एविएशन फ़्यूल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लिया है। फ्यूल महंगा होने से एयरलाइंस की कॉस्ट बढ़ गई है। इसका असर अब टिकट की कीमतों पर भी दिखेगा।

फ्यूल की बढ़ती कीमतों से महंगे हुए फ्लाइट टिकट
इस मामले में बात करते हुए एयरलाइन ने बताया कि यह सरचार्ज लगाना जरूरी हो गया है। इसकी वजह एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतें हैं। दरअसल मार्च की शुरुआत से ATF के दाम तेजी से बढ़े हैं। ATF एयरलाइंस के सबसे बड़े खर्चों में से एक है। कुल ऑपरेटिंग कॉस्ट का करीब 40% हिस्सा इसी पर खर्च होता है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल सप्लाई रुक गई है। जिससे फ्यूल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनी का साफ कहना है कि सरचार्ज बढ़ाए बिना अब फ्लाइट्स ऑपरेट करना मुश्किल हो गया है।
अलग-अलग फेज़ में लगाया जाएगा सरचार्ज
नया फ्यूल सरचार्ज कई फेज में लागू किया जाएगा। पहले फेज की शुरुआत 12 मार्च से हो रही है। इस दौरान चुनिंदा रूट्स पर एक्स्ट्रा सरचार्ज वसूला जाएगा। आइए जानते हैं, कौन से हैं ये रूट्स-
| रूट (Route) | नया सरचार्ज (Surcharge) |
| वेस्ट एशिया | $10 |
| साउथईस्ट एशिया | $60 |
| अफ़्रीका | $90 |
कब से शुरू होगा दूसरा फेज?
दूसरे चरण की बात करें तो यह 18 मार्च से लागू होगा। इस फेज में यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे लंबी दूरी के रूट पर सरचार्ज बढ़ाया जाएगा। एयरलाइन ने आगे बताया कि फ़ार ईस्ट रूट का सरचार्ज कुछ समय बाद तय किया जाएगा।
पुराने टिकटों पर लागू नहीं होंगे नए नियम
‘Air India’ ने कुछ पैसेंजर्स को राहत दी है। पहले से बुक किए गए फ्लाइट टिकट पर नया नियम लागू नहीं होगा। हालांकि, अगर आप ट्रेवल डेट या प्लान बदलते हैं, तो सरचार्ज लग सकता है। एयरलाइन का कहना है कि वे किराया बढ़ाना नहीं चाहते थे। हालांकि, ऑपरेशन जारी रखने के लिए कंपनी को ऐसा कड़ा फैसला लेना पड़ा।
60- Words Summary:
एयर इंडिया का सफर अब महंगा होगा। कंपनी ने 12 मार्च से घरेलू उड़ानों पर ₹399 का फ्यूल सरचार्ज लगाया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ती कीमतों के यह फैसला लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। पहले से बुक किए गए टिकट्स पर किसी तरह का सरचार्ज लागू नहीं होगा। एयरलाइन ने इस फैसले को कंपनी के लिए अहम बताया है।
