TCS Salary Hike: 6% प्रॉफिट ग्रोथ के बावजूद, Salary Hike पर सस्पेंस जारी!


Bhawna Mishra

Bhawna Mishra

Jul 13, 2025


भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया है। इसके बावजूद, कंपनी ने अब तक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। हाल ही में यह जानकारी कंपनी के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर, मिलिंद लक्कड़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस में साझा की है।

मजबूत स्थिति में TCS, लेकिन सैलरी पर सस्पेंस जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2026 के Q1 (अप्रैल-जून) में TCS ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6% बढ़कर ₹12,760 करोड़ हो गया। वही पिछले साल की बात करें तो Q1 में यह आंकड़ा ₹12,040 करोड़ था। इसके अलावा रेवेन्यू में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। यह 1.3% बढ़कर ₹63,437 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि मजबूत फाइनेंशियल स्थिति के बावजूद, सैलरी इन्क्रीमेंट को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।


दो साल में सबसे ज्यादा Attrition Rate, TCS की चिंता बढ़ी

मुनाफे में बढ़ोतरी के बावजूद, टीसीएस के लिए टैलेंट को बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। कंपनी ने बीते 12 महीनों में 13.8% की अट्रिशन रेट दर्ज की है।

यह दर पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में यह आंकड़ा 13.3% था। नई दर में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। HR हेड मिलिंद लक्कड़ ने माना कि मौजूदा अट्रिशन रेट कंपनी के रेट 13% से ऊपर है। कर्मचारी बनाए रखने के लिए प्रयास जारी हैं।

नौकरी छोड़ने की दर बढ़ने के बावजूद, TCS ने भर्ती जारी रखी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 5,000 से अधिक नए कर्मचारियों को नियुक्त किया। इसके साथ ही कुल वर्कफोर्स बढ़कर 6,13,069 हो गया। वही पिछले क्वार्टर में यह संख्या 6,07,979 थी।

IT सेक्टर में ग्रोथ बरकरार, हायरिंग और इन्वेस्टमेंट में तेजी

TCS का यह शानदार प्रदर्शन देश के आईटी क्षेत्र की लगातार मजबूती को दिखाता है। डिजिटल सेवाओं और क्लाउड टेक्नोलॉजी पर फोकस के साथ यह सेक्टर तेज़ी से ग्लोबल विस्तार कर रहा है। IBF के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में भारतीय IT इंडस्ट्री 27 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। 2026 तक इसके 380 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। जिससे निश्चित तौर पर देश की GDP में बड़ा योगदान मिलेगा।  

इसी अवधि में लगभग 1.4 करोड़ नई तकनीकी नौकरियों के सृजन का अनुमान है। भारतीय आईटी सेक्टर में लगातार ग्रोथ देखी जा रही है। कंपनियों के मुनाफे बढ़े हैं और हेडकाउंट में भी इज़ाफा हुआ है। TCS भी इस ट्रेंड से अलग नहीं है। देखा गया है कि  मुनाफा बढ़ा है, नई भर्तियां हुई हैं, और बाज़ार का विस्तार जारी है। इसके बावजूद, कर्मचारियों को अब भी सैलरी हाइक का इंतज़ार है।

Summary

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में टीसीएस को अच्छा मुनाफा हुआ है। इसके बावजूद, कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। नौकरी छोड़ने वालों की संख्या भी बढ़ी है। फिर भी कंपनी ने 5,000 से ज़्यादा लोगों को नौकरी दी है। आईटी सेक्टर में ग्रोथ बनी हुई है।


Bhawna Mishra
Bhawna Mishra
  • 419 Posts

She is a seasoned writer with a passion for Storytelling and a keen interest in diverse topics. With 2.5 years of experience, she excels in writing about Tech, Sports, Entertainment, and various Niche topics. Bhawna holds a Postgraduate Degree in Journalism and Mass Communication from St Wilfred’s College of Jaipur.

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

You Might Also Like

Recent Posts

Related Videos

   

Subscribe Now!

Get latest news and views related to startups, tech and business

who's online