यदि आप भी अपने पुराने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप यूज़ कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं। दरअसल, मेटा ने हाल ही में 2024 के अंत तक 35 साल से ज़्यादा पुराने हैंडसेट के लिए सपोर्ट बंद करने का फ़ैसला किया है। ऐसे में इन डिवाइस वाले यूजर्स को अब जल्द ही डेटा हानि से बचने के लिए समय सीमा से पहले अपने चैट हिस्ट्री का बैकअप लेने की सलाह दी गई हैं। इसके अलावा, इन्हें जल्द ही अपने पुराने स्मार्टफोन को नए डिवाइस में अपग्रेड करना होगा।

इन 35 स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा WhatsApp
जिन स्मार्टफोन में WhatsApp बंद होने वाला है, इसकी लिस्ट निम्न प्रकार से है-
Apple
- iPhone 5
- iPhone 6
- iPhone 6S
- iPhone 6S Plus
- iPhone SE (1st Generation)
Motorola
- Moto G
- Moto X
Sony
- Xperia Z1
- Xperia E3
LG
- Optimus 4X HD
- Optimus G
- Optimus G Pro
- Optimus L7
Lenovo
- Lenovo 46600
- Lenovo A858T
- Lenovo P70
- Lenovo S890
Huawei
- Ascend P6 S
- Ascend G525
- Huawei C199
- Huawei GX1s
- Huawei Y625
Samsung
- Galaxy Ace Plus
- Galaxy Core
- Galaxy Express 2
- Galaxy Grand
- Galaxy Note 3
- Galaxy S3 Mini
- Galaxy S4 Active
- Galaxy S4 Mini
- Galaxy S4 Zoom
क्यों बंद होगा इन डिवाइस पर Whatsapp?
पिछले कुछ समय से WhatsApp जैसे Apps पर हैकर्स का खतरा बहुत बढ़ गया है। इन एप्लिकेशन के माध्यम से हैकर्स लोगों के फोन तक पहुँचते हैं और उनकी निजी जानकारी हैक करते हैं। जिससे यूजर्स की प्राइवेसी को काफी नुकसान होता है। जिसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप को नए फीचर्स और सिक्योरिटी के साथ अपडेट किया गया है।
लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ने कथित तौर पर स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए नई न्यूनतम आवश्यकताएं निर्धारित की हैं। वर्तमान में, स्मार्टफ़ोन पर ऐप चलाने के लिए न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएँ Android 5.0 हैं। वही iPhone के लिए, यह iOS 12 और पुराने वर्जन पर लागू होता है।
यदि आप 2024 में भी इनमें से किसी एक एंड्रॉइड फोन या आईफोन का उपयोग कर रहे हैं, तो आप तुरंत इसे नए लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ अपग्रेड करें।
