भारतीय रेलवे जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लॉन्च करने जा रहा है। ये ट्रेनें सफर को न केवल आरामदायक, बल्कि तेज़ भी बनाएंगी। नई स्लीपर ट्रेनें खास तौर पर लंबी दूरी की यात्राओं के लिए डिज़ाइन की गई हैं। इनमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो यात्रा को और भी सुविधाजनक बनाएगा।
रेलवे का उद्देश्य है कि यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यात्रा को पहले से अधिक आरामदायक और बेहतर बनाया जाए।

जल्द शुरू होंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लॉन्च की तैयारी में है। इन ट्रेनों का लोगों को लंबे समय से इंतज़ार है। यह नई स्लीपर ट्रेनें कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ, ऑनबोर्ड वाई-फाई और एयरक्राफ्ट जैसी इंटीरियर डिजाइन शामिल हैं। देखा जाए तो इस तकनीक से पैसेंजर्स को स्ट्रेस फ्री ट्रेवल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
सफल ट्रायल के बाद तय हुई लॉन्च डेट
बताते चलें कि इस साल की शुरुआत में ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया था। इसके बाद इसकी लॉन्च डेट को लेकर चर्चा तेज़ हो गई थी। हाल ही में रेल मंत्री ने जानकारी दी कि पहली वंदे भारत स्लीपर रेक 25 जुलाई 2025 तक तैयार हो जाएगी।
वही रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट का पहला प्रोटोटाइप पहले ही तैयार हो चुका है। फिलहाल ट्रेनसेट की अलग-अलग परिस्थितियों में टेस्टिंग चल रही है। इन टेस्टिंग से मिलने वाले रिजल्ट्स के आधार पर पहली रेक की कमीशनिंग की जा रही है।
Vande Bharat Sleeper Train: टेंडर और कॉन्ट्रैक्ट अपडेट
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यह डिजाइन यात्रियों की ज़रूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इस समय 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों मैन्युफैक्चरिंग का काम चल रहा है। वही 50 वंदे भारत स्लीपर रेक इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में बनाए जाएंगे।
इसके अलावा, 200 और वंदे भारत स्लीपर रेक बनाने के लिए तकनीकी पार्टनर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए गए हैं। इसमें M/s KINET रेलवे सॉल्यूशंस लिमिटेड भी शामिल है। यह कंपनी जरूरी टूल और मैटेरियल सप्लाई करेगी।
टेंडर योजना पर संसद में उठे सवाल
यह जानकारी उस समय सामने आई जब रेल मंत्री संसद में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। यह सवाल टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने पूछा था। उन्होंने वंदे भारत स्लीपर कोच के उस टेंडर को लेकर सवाल उठाया, जो जेवी कंपनी Kinet को दिया गया था।साथ ही उन्होंने डिज़ाइन में किए गए बदलावों को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा।
Summary
भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द ही लॉन्च करेगा। ये ट्रेनें लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए खास डिजाइन की गई हैं। इनमें ऑटोमैटिक दरवाजे, आरामदायक बर्थ, ऑनबोर्ड वाई-फाई और एयरक्राफ्ट जैसी इंटीरियर डिजाइन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। पहली रेक 25 जुलाई 2025 तक तैयार हो जाएगी। फिलहाल ट्रेन का प्रोटोटाइप टेस्टिंग से गुजर रहा है।
