भारत में iPhone खरीदने वाले ज़्यादातर लोग अब किफ़ायती मॉडल्स को पसंद कर रहे हैं। हाल ही में Croma की एक रिसर्च में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बिकने वाले iPhone में से 86% नॉन-प्रो मॉडल हैं। वहीं, महंगे प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स की हिस्सेदारी सिर्फ 14% है। यह डेटा दिखाता है कि इंडियन मार्केट में अब भी कीमत को सबसे ज़्यादा महत्व दिया जाता है।
स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल्स तक, ज़्यादातर यूज़र ऐसे iPhone पसंद कर रहे है, जो बजट-फ्रेंडली होने के साथ ही प्रीमियम एक्सपीरियंस भी दें।

iPhone की बिक्री में 128GB स्टोरेज सबसे आगे
iPhone खरीदने वालों की पहली पसंद 128GB स्टोरेज वैरिएंट है.Croma के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी करीब 75% है। वही 256GB मॉडल की सेल 24.4% रही।
इसके अलावा, 512GB और 1TB जैसे हाई स्टोरेज ऑप्शन की बात की जाए तो इसकी डिमांड 1% से भी कम है। दरअसल कम स्टोरेज वाले मॉडल की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण क्लाउड स्टोरेज भी है। डेटा में देखा गया कि iCloud और Google Drive के चलते इंटरनल स्टोरेज की ज़रूरत कम हो गई है।
महाराष्ट्र में iPhone की सबसे ज्यादा लोकप्रियता
iPhone की सेल में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा है। बता दें कि टोटल सेल का 25% हिस्सा महाराष्ट्र से है। वही दिल्ली (10%) और गुजरात (11%) हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। मुंबई, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों में iPhone की सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी देखने को मिली है। टेक-सेवी यूथ से लेकर हाई-इनकम प्रोफेशनल्स तक, बड़ी संख्या में लोग iPhone खरीद रहे हैं।
Classic Colors बन रहे है नंबर 1 पसंद
बताते चलें की iPhone बायर्स में क्लासिक कलर्स की डिमांड सबसे ज़्यादा रही। सबसे पहले ब्लैक कलर की प्रेफरेंस 26.2% रही। इसके अलावा, ब्लू कलर की डिमांड 23.8% रही है जबकि वाइट कलर 20.2% लोगों की पसंद बना। ये आंकड़े दिखाते हैं कि भारतीय यूज़र्स सिंपल और एलिगेंट डिज़ाइन पसंद कर रहे हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने बताया कि Apple अपने अपकमिंग मॉडल्स में भारत के लिए खास फ़िनिश पर काम कर सकता है।
यूज़र्स अब डिवाइस केयर को दे रहे हैं प्राथमिकता
Croma की इस स्टडी में यह भी सामने आया है कि 20.5% खरीदारों ने अपने पुराने iPhone को नए मॉडल से अपग्रेड किया है। इससे स्पष्ट है कि लोग Apple को काफी पसंद करते हैं। साथ ही, AppleCare यूजर्स की संख्या में भी वृद्धि देखी गई है। वर्त्तमान में 17% बायर्स ने डिवाइस प्रोटेक्शन प्लान लिया है। यह ट्रेंड दिखाता है कि भारत में लोग अब डिवाइस रिपेयरिंग और उसकी लॉन्गीविटी को लेकर पहले से कहीं अधिक अवेयर हो गए हैं।
Summary:
भारत में iPhone खरीदार अब किफायती नॉन-प्रो मॉडल्स को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। Croma की रिसर्च के अनुसार, सेल में 86% हिस्सा Non Pro Models का है। वही Pro Models की मांग कम है। 128GB स्टोरेज सबसे लोकप्रिय है, जिसकी हिस्सेदारी 75% है। महाराष्ट्र में iPhone की सबसे अधिक पॉपुलैरिटी देखी गई है। यूज़र्स डिवाइस केयर और AppleCare को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
